प्रदेश की बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही हर वर्ग के लिए काम किया है बीजेपी सरकारों ने - मनोज सिन्हा





सैदपुर। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरूवार की नगर के मुख्य चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा संग सभा करते हुए उन्होंने कहा कि देश व जनपद मे विकास के कार्य तभी सम्भव हैं जब देश में भाजपा की सरकार बने। कहा कि अप्रत्याशित रुप से देखा जाए तो पिछले पांच वर्षों में ऐसे कई विकास कार्य हुए हैं जिन्हें कोई सोच नही सकता था। इन कार्यों के माध्यम से अब गाजीपुर में निवेशकों की रुचि बढ़ेगी और वो गाजीपुर का रूख करेंगे। जिसके गाजीपुर में रोजगार की भी राह खुलेगी। कहा कि पूर्व की सरकारों में बदहाल हो चुकी प्रदेश की कानून व्यवस्था को पुनः बहाल करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। आज के समय में लोगों का भरोसा कानून पर फिर से कायम हो गया है। कहा कि कहा कि पिछले पांच वर्षों में मैं क्षेत्र की जनता के साथ लगातार जुड़ा हुआ हूं और उनके सुख दुख में लगातार समर्पित रहकर आज भी गांव गांव में लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा हूँ। इस मौके पर इस मौके पर सहारनपुर विधायक, क्षेत्रीय मंत्री अंजना सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, अविनाश बरनवाल, शीला सोनकर, पंकज अग्रवाल, बृजेश जायसवाल, हिमांशु सोनी आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपाई कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है, हम पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या नहीं किया - पूर्व मंत्री
वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में एमएलसी चंचल ने घर घर जाकर मांगे वोट >>