भाजपाई कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है, हम पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या नहीं किया - पूर्व मंत्री





सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास शुक्रवार को गाजीपुर लोस के कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अजीत कुशवाहा के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने जनसभा की। कहा कि भाजपा के लोगों ने देश को लूटने व उनमें उन्माद फैलाकर आपस में लड़ाने का काम किया है। वो अब तक सिर्फ लोगों से झूठ बोलते रहे। उन्होंने रोजगार देने के नाम पर लोगों से रोजगार भी छीन लिया। कहा कि सिर्फ 5 साल के समय में देश का उन्होंने इतना बुरा हाल कर दिया। अगर वो 5 साल और आ जाएंगे तो देश गर्त में चला जाएगा। कहा कि उन्होंने चुनाव से पूर्व जितने वादे किए थे वो सब जुमले निकले। कांग्रेस ने अपने शासन ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। वो कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया, हम कहते हैं कि उन्होंने क्या नहीं किया। कहा कि सरकार को सबक सिखाना है और ये सबक सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही सिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपना वोट अजीत कुशवाहा को देकर कांग्रेस को मजबूत करें। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, शिवमूरत कुशवाहा, जनक कुशवाहा, अजय कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, सतीश, राकेश, मकालू, नीरज आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव ने घर घर जाकर लोगों से मांगे पिता के लिए वोट
प्रदेश की बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही हर वर्ग के लिए काम किया है बीजेपी सरकारों ने - मनोज सिन्हा >>