मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव ने घर घर जाकर लोगों से मांगे पिता के लिए वोट





सैदपुर। गाजीपुर की लोकसभा सीट जीतने के लिए अपने पिताओं के लिए चुनावी मैदान में उतरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बसपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी द्वारा नगर में जनसंपर्क करने के बाद अब केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा भी पिता के मैदान में कूद गए और उन्होंने शुक्रवार को अपनी टीम व कार्यकर्ताओं संग पूरे नगर में घूम घूमकर जनसंपर्क किया और पिता मनोज सिन्हा के लिए वोट मांगा। इस दौरान भाजपा कार्यालय से जनसंपर्क शुरू कर वो एक एक दुकान व हर बस्ती में पहुंचे। वहां जाकर हाथ जोड़कर पिता मनोज सिन्हा के लिए वोट की अपील की। कहा कि उनके विकास कार्यों को देखिए, आपकी उंगली खुद ही कमल के फूल पर दब जाएगी। इस दौरान वो नोनियान, मल्लाह बस्ती, दलित बस्ती, मुख्य बाजार आदि स्थानों पर पहुंचे और वोट मांगा। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, डा. सिद्धार्थ सोनकर, पूनम मौर्य, गनपत वर्मा, बृजेश जायसवाल, अनिकेत वर्मा आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तपती धूप में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचे हार्दिक पटेल, आयोजकों ने लगाया जिला प्रशासन पर आरोप
भाजपाई कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है, हम पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या नहीं किया - पूर्व मंत्री >>