कासिमाबाद : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कोचिंग जा रहे साइकिल सवार बालक की दर्दनाक मौत, पिता की मौत के बाद मौसी संग रहता था बालक





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के कुतुबपुर में साइकिल से कोचिंग जा रहे बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया के रसड़ा निवासी 12 वर्षीय राजाबाबू के पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। जिसके बाद से ही वो अपने कुतुबपुर निवासिनी मौसी के घर पर रहता था और यहीं पढ़ता था। रविवार की सुबह वो साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। इस बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : महादेव को समर्पित है सावन माह, महादेव की आराधना से मिलता है अदृश्य लाभ - आमोद पांडेय
सैदपुर : चुनाव हार कर भी अपनी नेकियों से पूर्वांचलवासियों का दिल जीत रहा ये पूर्व विधायक, विरोधी भी चर्चा करने को विवश >>