नगसर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, गंभीर हाल में वाराणसी रेफर





नगसर। नगसर हाल्ट थानाक्षेत्र के कुलहरियां गांव स्थित मलसा-उतरौलिया मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। विशुनपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय तिवारी देररात में बाइक से ढढनी बाजार गए थे और वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजनों को सूचित कर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : 17 वर्ष के शुभम को दूसरे राज्य से घर तक खींच लाई मौत, गंगा की बाढ़ का शिकार बनने पर परिजनों में मचा हाहाकार
दुल्लहपुर : बदमाश ने पॉवर हाउस के एसएसओ की मैजिक से रौंदकर की नृशंस हत्या, मुकदमा दर्ज >>