बिरनो : ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध संग्रह केंद्र का हुआ शुभारंभ

बिरनो। क्षेत्र के तिलेसड़ा रसूलपुर में डेयरी का उद्घाटन किया गया। पूर्व छात्रनेता अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान नंदलाल यादव आदि ने फीता काटकर शुभारंभ किया। संचालक रामाधार यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से ये दुग्ध संग्रह केन्द्र खोला गया है। कहा कि डेयरी विकास पहल के तहत स्थापित इन इकाईयों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी को बढ़ावा देना है। एबीवीपी के जिला महामंत्री शिवम चौबे ने कहा कि इन इकाईयों की स्थापना से प्रधानमंत्री की किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में सुधार लाने के लक्ष्य को साकार करने में बड़ा सहयोग मिलेगा। साथ ही किसानों की मदद होगी। इस मौके पर अजीत तिवारी, गुड्डू यादव, राजू, संतोष यादव, अच्छेलाल यादव आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

