गाजीपुर : पीएम मोदी की सभा का भाजपा ने किसानों संग देखा सीधा प्रसारण, सपा व कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजने व विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण का सजीव प्रसारण जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर किया गया। जहां भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किसानों ने एलईडी टीवी के माध्यम से देखा व सुना। इस दौरान करंडा ब्लॉक पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह आदि ने ब्लाक सभागार में एलईडी टीवी पर प्रसारण देखा। अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा व कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि अब तक देश के किसानों को पौने चार लाख करोड़ रुपए उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। यह किसानों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर बीडीओ सुवेदिता सिंह, भास्कर दूबे, हरेन्द्र यादव, पवंजय पांडेय, उमेश दूबे, अमित चौरसिया, दिनेश नारायण सिंह, दिनेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, अमित सिंह अप्पू, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

