गाजीपुर : बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर किसान सभा ने किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने एसडीओ को पत्रक के साथ दिया अल्टीमेटम





गाजीपुर। क्षेत्र के पृथ्वीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बिजली दुर्व्यवस्था के खिलाफ किसान सभा के तत्वावधान में विरोध प्रर्दशन किया गया और एसडीओ को पत्रक सौंपा गया। सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ सत्ता से मतलब है। किसानों, नौजवानों, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। कहा कि किसानों के लिये खाद, बिजली, पानी की कहीं उपलब्धता नहीं है। इसके बाद एसडीओ को पांच सूत्रीय पत्रक सौंपा और अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान सभा अनशन करेगी। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष व भाकपा के जिला मंत्री जनार्दन राम, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, पप्पू सिंह, सुरेंद्र राम, शिवबचन यादव, घूरा यादव, रामकेर यादव, शैलेश यादव, विक्रम यादव, भूपनारायण यादव, चतुरी, रामदास आदि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : विश्वकर्मा समाज से एमएलसी व वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन, समाज हित में जताई उम्मीदें
गाजीपुर : पीएम मोदी की सभा का भाजपा ने किसानों संग देखा सीधा प्रसारण, सपा व कांग्रेस को बताया विकास विरोधी >>