नोनहरा : 14 साल तक मंदिरों व दरगाहों पर पूजा व मन्नतों के बाद पैदा हुआ था आलोक, 10 साल की उम्र में ही सर्पदंश से हुई मौत, हाहाकार

नोनहरा। थानाक्षेत्र के ढढनी में छत पर सोने के दौरान बच्चे को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी 10 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र रामाशीष कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बीती रात वो अपने घर के अन्य बच्चों व परिजनों के साथ छत पर सोया था। इस बीच रात करीब डेढ़ बजे उसे सांप ने डंस लिया। जिसके बाद उसने परिजनों को बताया तो परिजन उसे लेकर फौरन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 14 साल तक मंदिर, दरगाहों पर पूजा व मन्नतों के बाद पैदा हुए आलोक के रूप में घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

