गाजीपुर : बीटीसी-डीएलएड संगठन ने एक्स पर चलाया अभियान, मर्जर के विरोध में दिन भर ट्रेंड कराया हैशटैग





गाजीपुर। प्रदेश में हो रहे स्कूल मर्जर को लेकर डीएलएड-बीटीसी संगठन के नेतृत्व में एक्स पर अभियान चलाया गया और हैशटैग मधुशाला नहीं पाठशाला दो को जमकर ट्रेंड कराया गया। स्कूल मर्जर के विरोध में संगठन के नेतृत्व में सभी शिक्षक संगठनों ने अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ढाई लाख ट्वीट कराकर हैशटैग को पूरे दिन ट्रेंड कराया। जहां पूरे दिन नं. 1 पर चलता रहा। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि आज सभी शिक्षक संगठनों ये अभियान चलाकर विद्यालयों के मर्जर प्रक्रिया का विरोध किया गया। कहा कि योगी सरकार यूपी में शिक्षकों की भर्ती करने के बजाय शिक्षा के केंद्र प्राथमिक विद्यालयों को ही बंद करना चाहती है। जिससे यूपी के 90 फ़ीसदी गरीब, किसान, मज़दूर तबके के लोग शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। कहा कि सरकार इस पर जल्द से जल्द कोई कठोर कदम नहीं उठाती है तो प्रदेश के युवा सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अजय शर्मा, अविनाश तिवारी, लकी पाल, साक्षी सिंह, अंजू सिंह, अर्चना सिंह, पूजा, कन्हैया कुमार, शमशेर अली आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भीमापार : टीएससीटी के मंडल प्रवक्ता बने महुरसां प्रावि के अमित सिंह, शिक्षक हितों में कार्य करने का दिया भरोसा
नोनहरा : 14 साल तक मंदिरों व दरगाहों पर पूजा व मन्नतों के बाद पैदा हुआ था आलोक, 10 साल की उम्र में ही सर्पदंश से हुई मौत, हाहाकार >>