देवकली : पंखे का तार लगा रहा किशोर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा, रेफर





देवकली। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली बाजार में पंखा लगाते समय विद्युत तार स्पर्श हो जाने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। बाजार निवासी सब्जी विक्रेता रामदरश कुशवाहा पुत्र 15 वर्षीय आनंद कुशवाहा रविवार की सुबह पंखा लगा रहा था। उसी समय तार कटा होने के चलते वो उसमें छू गया और उसमें चिपक गया। उसे झुलसता देख परिजनों ने तत्काल उसे अलग किया और लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां से रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : बनकटा में सो रहे आईटीआई छात्र की करंट लगने से मौत, पूरी रात हवा में झूलती रही लाश लेकिन परिजनों को नहीं चला पता
सैदपुर : रावल मोड़ पर पीडीए की बैठक में सपा प्रदेश सचिव खेदन यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, पीडीए की जीत का किया दावा >>