जखनियां : ननिहाल में रह रहे 8 साल के मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत के बाद मचा कोहराम, चालक धराया





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर बिजहरा माइनर सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर जा रहे 8 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सादात सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैदपुर के नसीराबाद स्थित वनवासी बस्ती निवासी 8 साल का बच्चा रामजाने वनवासी मीरपुर ओड़ासन स्थित अपने ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था। वो रविवार को सड़क किनारे पैदल ही जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा उड़ते हुए दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक 3 भाईयों व 1 बहन में दूसरे नंबर पर था। इधर टक्कर मारकर फरार होने के दौरान ग्रामीणों ने बाइक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल से दुष्कर्म कर रहा दुष्कर्मी धराया, गया जेल
बहरियाबाद : बनकटा में सो रहे आईटीआई छात्र की करंट लगने से मौत, पूरी रात हवा में झूलती रही लाश लेकिन परिजनों को नहीं चला पता >>