सिधौना : शादी का झांसा देकर युवती से 2 साल से दुष्कर्म कर रहा दुष्कर्मी धराया, गया जेल

सिधौना। मौधा पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डहरा कलां निवासी सुजीत पुत्र खरपत्तू के खिलाफ फरिदहां क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने बीते 13 मई को खानपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी सुजीत 2 साल से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और अब पलट गया है। जिसके बाद प्रभारी रामबाबू सिंह ने सूचना के आधार पर आरोपी को सैदपुर के बूढ़ेनाथ महादेव घाट से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

