सादात : रघुवंश चौराहे पर सड़क निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन से तालाब बनी सड़क, पेयजल के अभाव में लोगों का बुरा हाल

सादात। नगर के रघुवंश चौराहे पर सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन टूटने के चलते पूरी सड़क पानी से भर गई है। जिसके चलते हर तरफ तालाब जैसा माहौल बन गया है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल की आपूर्ति घरों तक न पहुंचने से दो दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल सका है। नगर के रघुवंश चौराहे के पास पानी की टंकी बनी है। लेकिन चौराहे पर सड़क निर्माण के दौरान पानी आपूर्ति की जाने वाली पाइप लाइन दो दिनों पूर्व फट गई। जिसके चलते हर तरफ पानी जमा हो गया है, वहीं लोगों घरों तक पेयजल आपूर्ति न होने से पानी के अभाव में लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द पाइप लाइन के मरम्मत की मांग की है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

