जखनियां : जंगल की 5 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर बैठा था दबंग, एसडीएम ने खाली कराकर दी सख्त चेतावनी

जखनियां। क्षेत्र के कौला जखनियां गांव में जंगल की 5 बिस्वा जमीन पर गांव निवासी दबंग चंदन राजभर द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। गांव के जंगल की 5 बिस्वा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एसडीएम से की। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रवीश गुप्ता ने संबंधित लेखपाल अनिकेत यादव को मौके पर जाकर नापी आदि के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद लेखपाल मौके पर गए और गांव की उक्त जंगल की आरक्षित जमीन की नापी कराकर उसे चिह्नित किया। इसके बाद उसे अवैध कब्जे से मुक्त कराया। राजस्व निरीक्षक महेश सिंह व लेखपाल ने उक्त जमीन की ट्रैक्टर से जुताई कराकर उसे ग्राम प्रधान को सौंप दी। कहा कि इस भूमि पर पौधरोपण के अलावा कुछ भी न किया जाए। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि अगर पुनः कब्जा किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

