19 मई का दिन करो या मरो, जी-जान से जुटें कार्यकर्ता - विधायक बृजेश सिंह





नंदगंज। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव के कस्बा स्थित सिहोरी के आवास पर सोमवार को बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व देवबंद के विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि 19 मई का दिन अब करो या मरो का दिन हो गया है। कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी पूरी तन्यमता से प्रचार प्रसार में जुट जाएं और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की जीत को सुनिश्चित करें। इसके पश्चात पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संतोष राय, विनीत शर्मा दुष्यन्त सिंह, संजय चौरसिया, अभिषेक राय, मयंक पाण्डेय समेत बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जातियां तो शादियों के लिए देखी जाती हैं, ये तो विकास के लिए चुनाव है, जाति को नकार कर विकास को चुनें - मनोज सिन्हा
दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा >>