समर्पण दिवस के रूप में मनी बाबा हरदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि, विशाल सत्संग में जुटे हजारों संत





बहरियाबाद। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर सोमवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की तृतीय पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हुए विशाल सत्संग को संबोधित करते हुए डॉ पुष्पेन्द्र अस्थाना ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज साक्षात ईश्वर के अवतार थे। उनका सम्पूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन के अंतिम श्वांस तक पूरी दुनिया को प्रेम, दया, करूणा का संदेश दिया। कहा कि निरंकारी बाबा के कर्मों का ही देन है कि आज निरंकारी मिशन पूरी दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। निरंकारी बाबा ने अपनी ब्रह्म विद्या के द्वारा लाखों-करोड़ों जीवात्माओ का कल्याण किया। इसके पूर्व सत्संग का शुभारम्भ सम्पूर्ण अवतार वाणी एवं सम्पूर्ण हरदेव वाणी के काव्य पाठ से हुआ। इसके अलावा मुम्बई से आये प्रख्यात कौव्वाल राकेश पाण्डेय ने अपने सूफ़ी गीतों एवं कंव्वालियों के द्वारा सत्संग को ऊंचाई तक पहुंचा दिया। सत्संग के पश्चात लंगर, प्याऊ आदि की भी व्यवस्था रही। इस मौके पर विंध्याचल वर्मा, अरूण कुमार, जयराम सिंह, डॉ प्रेम सहाय, नंदिनी वर्मा, सुषमा, सिमरन, रोहित अस्थाना, रामचंद्र राम, श्याम लाल गुप्ता, शिवराज, घूरन प्रसाद, वंदना गुप्ता, जानकी आदि मौजूद थे। संचालन ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तेज लगन के बीच बैंक में सॉफ्टवेयर अपडेट होने से नहीं हो रहा लेन देन, चुनावी एंगल ढूंढ लोगों को भड़काने में जुटे लोग
अखिलेश-माया की रैली में पत्रकारों संग अभद्रता, सपा-बसपा कार्यकर्ता की मारपीट का वीडियो वायरल >>