सैदपुर : 18 से 25 जून तक होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, रोजाना निकलेंगी भव्य झांकियां


सैदपुर। नगर के वार्ड 3 स्थित मरी माता मंदिर पर आगामी 18 से 25 जून तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजक ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि लोक मंगल की कामना से इसका आयोजन किया गया है। ये प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक चलेगा। बताया मुंबई के गीता मर्मज्ञ डॉ. त्रिभुवनाचार्य रोजाना भागवत कथा का संगीतमय वाचन करेंगे। साथ ही रोजाना विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी। अंतिम दिन 25 जून को कथा के बाद आजमगढ़ के कन्हैया पाण्डेय आदि द्वारा भजन व धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज