जमानियां : बिजली चोरी कर रहे 7 बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज, 12 बड़े बकाएदारों का कटा कनेक्शन





जमानियां। क्षेत्र के सेवराई में बिजली चोरी पर रोकथाम के लिए विद्युत विभाग ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता गोपीचंद भाष्कर व अमित सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने बिजली चोरी करते हुए 7 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही बकाएदारों से 3 लाख रूपए की वसूली करते हुए 12 बड़े बकाएदारों की बिजली काट दी गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। शनिवार को क्षेत्र में पहुंची टीम द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कुल 31 कनेक्शनों की जांच करते हुए बिजली चोरी कर रहे 7 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही बकाएदारों से 3 लाख रुपये के बकाए की वसूली की गई। वहीं 12 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। अभियान के दौरान 12 उपभोक्ताओं के मीटर पर लोड भी बढ़ाया गया। एक्सईएन ने कहा कि बिजली चोरी पर लगाम के लिए अभियान चलाया गया है। अगर ऐसा करते हुए कोई पाया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि सभी लोग अपना बकाया जमा करा दें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, दूसरे गांव में आंधी ने मचाई तबाही, विशालकाय पेड़ गिरने से रिहायशी मकान धराशायी
सुहवल : पोखरे से मछली चोरी का मुकदमा न दर्ज होने पर टॉवर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा युवक, एसडीएम व एसओ ने समझाया >>