राजनाथ सिंह ने गाजीपुर में दिया गठबंधन को ऐसा झटका कि लखनऊ तक सपा में मचा हड़कंप





सैदपुर। गृहमंत्री की गुरूवार को नगर में हुई चुनावी जनसभा के दौरान एक बार फिर से सपा बसपा गठबंधन को बड़ा झटका लगा। जब सपा के प्रदेश सचिव समेत बसपा के कई नेताओं ने मंच से भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव नरसिंह यादव समेत अरविंद बिंद, बसपा के रामेश्वर सिंह, बसपा के मुन्ना सिंह आदि ने सदस्यता ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खुद उन्हें पार्टी की पट्टिका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सपा के प्रदेश सचिव के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना मीडिया के माध्यम से जैसे ही सपा को लगी तो उनमें हड़कंप सा मच गया। इस दौरान शताब्दी न्यूज के पास इस जानकारी की पुष्टि के लिए कई सपा के पदाधिकारियों के फोन आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव के भाजपा में जाने के बाद लखनऊ से जानकारी मांगी जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नेहरू, इंदिरा, राजीव के बाद अब राहुल लगा रहे गरीबी हटाओ, देश बचाओ का नारा, 55 सालों के अखंड शासन के बाद और कितना समय चाहिए कांग्रेस को - राजनाथ सिंह
......जब गृहमंत्री को सेल्फी लेने वालों से बनाना पड़ा बहाना >>