देश व गाजीपुर के चातुर्दिंक उत्थान के लिए मोदी का पुनः पीएम बनना आवश्यक - मनोज सिन्हा





जखनियां। केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को जखनियां के कोठियां, जफरपुर, खुदाबख्शपुर, अतरौला, भीखमपुर, शिवपुर, खोजापुर, अमारी गेट व सराय धनेश में जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विश्व शिखर पर स्थापित करने व जनपद के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर संभव प्रयास किया। अब गाजीपुर समेत देश के चातुर्दिक उत्थान के लिए एक बार पुनः उनका पीएम बनना आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान, मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राम, राजेश राजभर, राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष दुर्गविजय शर्मा, सरोज मिश्रा, अशोक पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, शशिकान्त शर्मा, सुनील दुबे, नीतीश दुबे, शिवम मोदी आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तब अंग्रेजों ने राजघाट पुल बनवाया और अब मनोज सिन्हा ने ताड़ीघाट-बारा का पुल, जातिवाद नहीं विकासवाद पर दें वोट - कादिर राईनी
नंदगंज : भीषण गर्मी में प्यास बुझाने आ रहे लोगों की जेब ठंडी कर रहे शीतल पेय विक्रेता, मूल्य से अधिक खरीदने पर हैं विवश >>