गाजीपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हुआ चुनाव, लगातार चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश, ओंकारनाथ मंत्री





गाजीपुर। नगर स्थित जिला पंचायत सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान दुर्गेश श्रीवास्तव को चौथी बार निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं अन्य पदों पर हुए चुनाव में मंत्री के रूप में ओंकारनाथ पाण्डेय, अरविंद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश पाण्डेय को सम्प्रेक्षक, संघर्ष समिति के चेयरमैन विवेक सिंह, रामनगीना यादव व जयप्रकाश बिंद को वाइस चेयरमैन चुना गया। चुनाव के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा व सीडीओ संतोष वैश्य ने जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी व सीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि व प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत व महामंत्री अतुल मिश्रा ने सभी को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि कर्मचारियों की जीत है। कहा कि मेरा पूरा जीवन कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए ही बीतेगा। कहा कि पुरानी पेंशन से लेकर सभी मांगों की लड़ाई वो लड़ेंगे। इस मौके पर आलोक राय, रोशन लाल, देवेंद्र मौर्य, अजीत, अखिलेश सिंह, गिरिजा शंकर कुशवाहा, राम अवतार, बबुआ यादव, अभय सिंह, मनोज यादव, विनोद कुमार, संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, राजेश शर्मा, अमित कुमार, उमेश दुबे आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : दिव्यलोक आश्रम में मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत कार्य का सदर विधायक ने किया भूमिपूजन
भाजपा के सदस्यता अभियान को गाजीपुर में धार देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कई बूथों पर जाकर बनाया सदस्य, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित >>