राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गाजीपुर के तीरंदाज ने कांस्य पर लगाया निशाना





जमानियां। नगर निवासी तीरंदाज रोहित कुमार ने ओडिशा के कटक स्थित बाराबाती स्टेडियम में हुए 39 एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीता। उसके पदक जीतने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि रोहित नगर स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी का प्रशिक्षु है और पूर्व में भी राष्ट्रीय पदक जीत चुका है। उक्त प्रतियोगिता में मोनू, वेदवान, सत्यम आदि ने भी प्रतिभाग किया। प्रदेश की तरफ से कुल 8 तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया था। रोहित की इस उपलब्धि के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अध्यक्ष डा. मुकेश सिंह ने भी बधाई दी। इस मौके पर सचिव नंदू दुबे, राकेश मौर्य, राजन चौधरी, मनीष, रोहित सिंह, प्रमोद कुमार, ज्योति, प्रियंका, नमिता आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सतीश दुबे ने बढ़ाया गाजीपुर का गौरव, बनाया गया ऑल इंडिया पुलिस टीम का कोच
एंबुलेंस चालक ने डॉक्टर बनकर कर दी जच्चा व बच्चा की ‘‘हत्या’’, इस उपाय से हुए फरार, ग्रामीणों ने जाम किया सड़क >>