सपा का दामन थामते ही विशाल को मिल गई अहम जिम्मेदारी
कासिमाबाद। हिंदु युवा वाहिनी के पूर्व जिला मंत्री विशाल मद्धेशिया को सपा ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। विशाल को समाजवादी छात्रसभा का जिला महासचिव बनाया गया है। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह द्वारा इस आशय का पत्र जारी करते ही विशाल के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस बाद विशाल ने पूरे क्षेत्र में बाइक जुलूस निकालकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं पार्टी कार्यालय पर भी विशाल का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि पार्टी की सदस्यता लेने के एक पखवारे के अंदर ही इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी मिलना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशाल को सदस्यता भी सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही दिलाई थी। उन्होंने भी पार्टी के प्रति सर्मपित होने व दायित्वों को निष्ठा से निभाने की बात कही।