पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी की घटिया हरकत, महिला संग की छेड़छाड़





नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पाकिस्तान उच्चायोग के एक अफसर को हिरासत में लिया। महिला ने आरोप लगाया कि अफसर ने उसे सरोजनी नगर बाजार में सरेआम गलत तरीके से छुआ। सोमवार को महिला से मांफी मांगने के बाद पुलिस ने अफसर को छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर को आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। वहीं, पाक उच्चायोग के अफसर ने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया। अफसर ने पुलिस से कहा, उस दिन बाजार में काफी भीड़ थी। यही वजह है कि गलती से उसका हाथ महिला से टच हो गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अफसर ने महिला से माफी मांग ली है। इसके बाद मामला सुलझ गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< केरल का ये मस्जिद अपनी इस खूबी के लिए पूरी दुनिया में बना मिसाल
सूरत के इस मोदी प्रेमी ने शादी के कार्ड से किया राफेल मामले को उजागर, गिफ्ट में मांगी ये अनोखी चीज >>