साथियों संग गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, मौत के बाद मचा कोहराम, आनन फानन में हुआ अंतिम संस्कार





करंडा। थानाक्षेत्र के चकेरी घाट पर गुरुवार की सुबह नहाते समय गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। करंडा के जेवल स्थित खानगह खुर्द निवासी आजाद नट उर्फ पिंटू 13 पुत्र कुद्दुस नट दो भाइयों में छोटा था। वो गुरूवार की सुबह साथियों संग गंगा नदी में नहाने के लिए चकेरी घाट पर गया था। वहां नहाते हुए उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। ये देख साथियों ने शोर मचाते हुए परिजनों को बताया तो वो घाट पर जाकर उसे ढूंढने लगे। काफी देर बाद जब तक वो निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। वो आनन फानन में लेकर सैदपुर सीएचसी पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए, शव का अंतिम संस्कार कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खेत में लहसुन तोड़ रही मासूम को सांप ने डंसा, मौत से सूनी हुई नन्हें भाई की राखी की कलाई
गर्मी बढ़ते ही बढ़ा वनसुअरों का आतंक, 3 बच्चों पर हमला कर किया लहूलुहान, डर से घर में कैद हुए बच्चे >>