‘महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलाया जा रहा है संकल्प अभियान’





सादात। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत सोमवार को दूसरे दिन मखदुमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला दूत शैलजा पीपला एवं अफसाना परवीन ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में समझाया। बताया कि अब महिलाओं को खुद ही सशक्त होना है। उन्हें संबल बनकर समाज में अपनी अहमियत स्थापित करनी है। इस मौके पर महिला दूतों के अलावा एनपीआरसी रामदरश प्रसाद, प्रधानाध्यापक राम उग्रह सिंह यादव, यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, प्रतिभा सिंह, राजेश कुमार, कुद्दुश अहमद, प्रीति अदि मौजूद थे। खानपुर। क्षेत्र के सिधौना स्थित प्रांगण में सोमवार से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में सभी महिलाओं को जागरूक कर उनके हक व सम्मान की बात की गई। इसके अलावा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृष्णा यादव, मुख्य सेविका सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान सानू राम समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : तो क्या घपलेबाजी में जेल जाएंगे प्रधान जी??? प्राथमिक जांच में मिली भारी खामियां
वाह! ये संस्था बच्चियों को इस तरह से बना रही आत्मनिर्भर >>