भाजपा के अभियान को भाजयुमो ने दी गति, जनता को दिए सवालों के जवाब





सादात। भाजपा द्वारा चलाए गए पदयात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सादात बाजार में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजारवासियों से मिलकर उन्हें केंद्र व प्रदेश की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही भाजपा की नीतियों के अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश को पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी से बेहतर नेता कभी नहीं मिलेगा जो दिन रात सिर्फ अपने देशवासियों के हित के बारे में सोचता है। कहा कि 2014 में जब से भाजपा की सरकार बनी है सरकार की सभी योजनाएं गरीबों को समर्पित हैं। आज भारत की पहचान अगर विश्व में मजबूत व महत्वपूर्ण हुई है तो पीएम मोदी की देन है। कहा कि 2019 में जनता का पूरा साथ भाजपा के नरेंद्र मोदी को ही मिलेगा। इस मौके पर सादात उत्तरी के मंडल अध्यक्ष उमा पाल, विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, अनुसूचित मोर्चा के श्याम नारायण राम, पिछड़ा मोर्चा के इंद्रदेव कुशवाहा, शिवानन्द सिंह मुन्ना, यशवंत वर्मा, दिनेश राम, मनोज यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव सिंह, सुनील सिंह टिंकू, लाल बहादुर चौहान, प्रशांत सिंह, चिंटू गुप्ता, नलिनीश सिंह, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ट्रैक्टर से चाबी निकालना कर्मचारी के लिए बना काल, सिर को रौंदकर तोड़ दी दीवार
युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार, रोजगार के नाम पर किया है ठगने का काम >>