सैदपुर के लाल ललित उपाध्याय ने भारत को पहुंचाया हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में, बने मैन ऑफ द मैच





सैदपुर/नई दिल्ली। सैदपुर के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय के 2 गोल की बदौलत भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में पूल सी के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को 5-1 के अंतर से हराते हुए क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए पूल-सी के मैच में भारत के लिए मैन ऑफ द मैच सैदपुर के लाल ललित उपाध्याय (47वें और 57वें मिनट में) ने दो गोल किए। उनके अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 12वें, चिंगलसेना सिंह ने 46वें और अमित रोहिदास ने 51वें मिनट में गोल किया। कनाडा के लिए सोन फ्लोरिस वान ने 39वें मिनट एकमात्र गोल किया। भारत ने तीन मैचों से 7 अंक जुटा लिए हैं। बेल्जियम से गोल अंतर के कारण भारत को सीधे क्वॉर्टर फाइनल में लगह मिली। बता दें कि भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था और इसके बाद बेल्जियम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारतीय टीम के लिए पहला क्वॉर्टर शानदार रहा। 12वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने लगाया। पेनल्टी कॉर्नर पर लगाए गए इस गोल की मदद से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त ले ली। पहले क्वॉर्टर का यह इकलौता गोल था, जबकि दूसरा क्वॉर्टर गोल रहित रहा। तीसरे क्वॉर्टर में सन फ्लोरिस ने 39वें मिनट में गोल करते हुए कनाडा टीम को बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वॉर्टर में निराशा जनक प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वापसी की और चौथे और निर्णायक क्वॉर्टर में एक के बाद एक 3 गोल दाग दिए। इसकी शुरुआत चिंगलसेना सिंह ने की। उन्होंने 46वें मिनट में मिनट में गोल किया। इसके एक मिनट के बाद ही ललित उपाध्याय ने गेंद जाल में उलझाते हुए भारत की बढ़त 3-1 कर दी। चौथा गोल 51वें मिनट में अमित रोहिदास ने किया, जबकि मैच का आखिरी और भारत के लिए 5वां गोल ललित उपाध्याय की स्टिक से निकला। इस तरह भारतीय टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहंचने में सफल रही। कनाडा के खिलाफ भारत ने 2013 से अब तक 6 मैच खेले, 4 जीते, एक हारा और एक ड्रॉ रहा। ओवरऑल रेकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो यह दोनों टीमों के बीच 39वां मैच था, जिसमें से भारतीय टीम ने 27 बार जीत हासिल की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एसपी साहब! यहां अवैध शराब बनाकर बच्चों को बनाया जा रहा नशेड़ी
आदित्य बिड़ला गु्रप के चेयरमैन व उनकी मां के हाथों लगे शिव प्रतिमा को किया खंडित, ईसाई मिशनरियों पर आरोप >>