भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ओवैसी पर किया पलटवार, खुद को पीएचडी बताते हुए ओवैसी को बताया मूर्ख





चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार किया है। उन्होंने ओवैसी को मूर्ख तक कह डाला। कहा कि मैं हिंदी में पीएचडी हूं। शाह भारतीय मूल का शब्द है, न कि अरबी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने भासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयानों को तवज्जो नहीं देने की बात कही। दरअसल, हैदराबाद का नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। इस पर ओवैसी ने अमित शाह का नाम बदलने की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली के सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे बुधवार को चंदौली के एक दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वह सैयदराजा और मुगलसराय विधानसभा में बूथ लेवल पर चौपाल लगाएंगे और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। डा. पांडेय ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति प्रशासनिक दृष्टि से भले ही इलाहाबाद और फैजाबाद बोलता था। लेकिन अपनी भावनाओं और आध्यात्मिक रूप से अयोध्या का नाम लेता था, प्रयागराज ही नाम लेता था। क्योंकि मूलरुप से मौलिक पहचान भी वही थी। भाजपा की योगी सरकार ने इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या नाम देकर आकार दिया है। यह बहुत ही श्रेष्ठ और अभिनंदन का कार्य हुआ है। मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के बावजूद मुगलसराय डिविजन का नाम और मुगलसराय तहसील का नाम अभी तक नहीं बदला गया है। इस सवाल पर डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि इसकी भी लिखित प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। बहुत जल्द मुगलसराय तहसील और मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर दिया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तो क्या बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल छोड़ेंगे अयोध्या???
ये लो! नाली का विवाद सुलझाने एके 47 लेकर पहुंचे दारोगा जी, भीड़ ने मंगवाई माफी >>